28 जून को पल्स पोलियो अभियानजिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक संपन्न…..

Must Read

कोरबा, जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत के अध्यक्षता में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 जून 2026 के आयोजन हेतु जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुआ जिसमें जिला पंचायत सीइओ, आयुक्त नगर निगम कोरबा, , मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवम बल विकास, जनसंपर्क विभाग पीएसयू सेक्टर एनटीपीसी, एसइसीएल,सीएसइबी के प्रतिनिधि उपस्थित रहें वहीं स्वास्थ्य विभाग से जिला टीकाकरण अधिकारी डीपीऍम, समस्त खंड चिकित्साधिकारी जिला मीडिया अधिकारी बीपीएम मितानिन कार्यक्रम समन्वयक, उपस्थित रहे| कलेक्टर महोदय के द्वारा पल्स पोलियो अभियान कि आवश्यक तैयारियों कि समीक्षा किया गया तथा शत प्रतिशत उपलब्धि व अभियान के सफल सफल संचालन एवं क्रियान्वयन हेतु सभी को निर्देश दिया गया |मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एन.केशरी के द्वारा बताया गया कि 28 जून 2026 दिन रविवार को बूथ स्तर पर तथा छुटे हुए 0-5 वर्ष के बच्चों को 29 -30 जून 2026 को घर घर में जाकर पोलियो की दो बूँद दवा पिलायी जाएगी | ज़िले में कुल 172423 बच्चों को पल्स पोलियो की दवा दिए जाने का लक्ष्य रखा गया है | इसके लिए 1578 को बूथ बनाए गए हैं जिसमें लगभग 3840 कर्मचारी के माध्यम से दवा पिलाई जाएगी इसके अतिरिक्त 53 ट्रांजिट टीम, मेला स्थल के लिए 11 एवम 27 मोबाइल टीम घूम घूम कर पिलाने हेतु टीम बनायी गई है |कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा सभी विभागों को अपेक्षित सहयोग देने एवम पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने को कहा गया है |


Latest News

पथ विक्रेताओं को व्यवसाय हेतु आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का सशक्त माध्यम है पीएम स्वनिधि योजना – महापौर,जिला प्रशासन व नगर पालिक निगम कोरबा...

कोरबा, महापौर संजूदेवी राजपूत ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महती योजना प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना सड़क व...

More Articles Like This