हसदेव ताप विद्युत गृह,कोरबा पश्चिम में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया….

Must Read

कोरबा ,हसदेव ताप विद्युत गृह, कोरबा पश्चिम में 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस संयंत्र के कार्यपालक निदेशक(उत्पा.) संजय शर्मा की मेजबानी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ,इस अवसर पर देश की उन्नति तथा प्रगति एवं औद्योगिक विकास में श्रमशक्ति के अहम योगदान को स्मरण करते हुए श्रम अधिकारों के प्रति जागरूकता के प्रचार प्रसार हेतु रैली का आयोजन संयंत्र प्रमुख संजय शर्मा, अति. मुख्य अभियंता पी.के स्वेन, एम.एस खान, सुधीर कुमार पंड्या, एम.के गुप्ता, आर.के पांडेय एवं वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ – ए.के कुरनाल के नेतृत्व में ह.ता.वि.गृह आवासीय परिसर से दर्री डेम के बीच किया गया, जिसके प्रति संयंत्र के अधिकारियों/कर्मचारियों एवं ठेका-कर्मियों में उत्साह एवं आकर्षण देखने को मिला । कार्यक्रम में विशेष तौर पर श्रम निरीक्षक रामरतन कंवर की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन अहम रहा,
अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मुख्य अतिथि संजय शर्मा ने कहा कि श्रमिक अधिकारों को समर्पित यह दिवस वर्ष 1889 से दुनिया भर में प्रतिवर्ष मई माह की पहली तारीख को मनाया जाता है । यह एक महत्वपूर्ण अवसर है जब श्रमिकों के संघर्षों और मांगों को सुनिश्चित किया जाता है और उन्हें उनके अधिकारों की सुरक्षा के लिए आवाज उठाने का मौका मिलता है । कार्यक्रम के अंत में संयंत्र के कुशल एवं निर्बाध संचालन में श्रमशक्ति के अहम योगदान को सराहते हुए सभी को श्रमिक दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई ।


Latest News

कलेक्टर ने ली समय-सीमा बैठक, विभागीय कार्यों की हुए विस्तृत समीक्षा,लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश….

कोरबा, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों और शासन...

More Articles Like This