हर्षोलास के साथ मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव ……..

Must Read

कोरबा जिले मे हनुमान जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है इसी कड़ी में एनटीपीसी जमनीपाली बस स्टैंड में स्थित हनुमान मंदिर में मंदिर समिति द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालु शामिल हुए, इस मौके पर मंदिरों में विशेष पूजा सुंदर काण्ड पाठ और भंडारे का आयोजन किया जा रहा है जिसमें भक्त हनुमान जी को सिंदूर और चोला अर्पित कर रहे हैं, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से विशेष कृपा होती हैं और संकट दूर होते हैं, हनुमान मंदिर के पुजारी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर समिति द्वारा हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रहा है कीर्तन भजन किया जा रहा है, इस मौके पर आसपास के सैकड़ों श्रद्धालु भंडारे में शामिल हुए,इस दौरान शिव हनुमान मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक एवं व्यवस्थापक कौशल देवांगन, कार्यकारी अध्यक्ष मनोज वर्मा, संरक्षक परविंदर सिंह, संरक्षक भुनेश्वर दुग्गल, संरक्षक मनोज लहरें, संरक्षक गौरीशंकर अग्रवाल, संरक्षक डॉ गोपालबन गोस्वामी,अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अंजय अग्रवाल, सचिव आशीष अग्रवाल,सह सचिव संजय कुर्मवंशी, रामकुमार सोनिकर, गीता शर्मा, आशीष पांडे सहित कार्यकर्ता एवं मंदिर समिति के लोग उपस्थित रहे।


Latest News

बालको टाउनशिप में ‘फॉरेस्ट वॉकवे’ बना प्रकृति और स्वास्थ्य का नया केंद्र……..

बालकोनगर , भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) द्वारा टाउनशिप में प्रकृति से जुड़ाव को मजबूत करने और स्वस्थ जीवनशैली...

More Articles Like This