Thursday, February 12, 2026

स्तुति महिला मंडल ने मनाया हरियाली तीज उत्सव….

Must Read

जांजगीर, अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत संयंत्र (एबीवीटीपीएस) मड़वा के आवासीय काॅलोनी की स्तुति महिला मंडल (जूनियर क्लब) द्वारा हरियाली तीज उत्सव मनाया गया। महिला मंडल ने विविध खेल एवं स्पर्धाओं के जरिए हरियाली तीज उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्तुति महिला मंडल की अध्यक्ष रितु रेड्डी ने किया। सावन क्वीन का खिताब सीमा देवांगन ने जीता। जबकि टैलेंट क्वीन निशा खुराना एवं ब्यूटी क्वीन स्नेहलता दवांडे चुनी गईं।

हरियाली तीज उत्सव में महिला मंडल द्वारा अनेकता में एकता की थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। इसके अलावा महिलाओं के बीच विभिन्न खेल जैसे बेस्ट सेल्फी, बलून-बैंगल, बिंदी-चूड़ी सजाओ स्पर्धा एवं प्रश्नोत्तरी स्पर्धा का आयोजन हुआ। सावन के इस सुहावने मौसम में सभी सदस्यों ने सावन झूला झूलते हुए गीत गाए। अध्यक्ष रितु रेड्डी द्वारा विजयी प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न भेंट किया गया। कार्यक्रम में स्तुति महिला मंडल की सचिव मनीषा मिरे, सहसचिव हिना पाठक, पदाधिकारी एवं सदस्य कौशलिया साहू, सुनीता धु्रव, अनुराधा खैरवार, गीतांजलि साहू, मीरा सिंह, पूजा लहरे, हेमलता बांधे, रानू चुरेन्द और रंजना साईं उपस्थित रहीं।


Latest News

कोरबा प्रथम आगमन पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा का भव्य स्वागत एवं जनसंवाद…..

कोरबा, छत्तीसगढ़ शासन के राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अमरजीत सिंह छाबड़ा के प्रथम कोरबा...

More Articles Like This