11 दिनों से चल रहे हड़ताल पर लगा विराम, काम पर लौटे निजी कंपनी के चालक, मांग पूरी करने के आश्वासन पर आंदोलन समाप्त…..

Must Read

कोरबा:-एसईसीएल गेवरा एरिया में नियोजित ठेका कंपनी बिजनेस के चालकों ने विभिन्न मांगों को लेकर काम बंद आंदोलन शुरू कर दिया था मौखिक आश्वासन के बाद 11 दिनों से चल रहे हड़ताल पर विराम लग गया आश्वासन पर हड़ताली चालक काम पर लौट गए हैं ।

एसईसीएल गेवरा एरिया में बिजनेस इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी प्रोजेक्ट के खिलाफ कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया था इस संबंध में उन्होंने एरिया महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा था जिसमें उन्होंने सभी भुगतान मानक एचपीसी दर पर भुगतान करने सुरक्षा उपकरण मुहैया कराने पेमेंट स्लिप प्रदान करने सप्ताहिक रेस्ट जिन चालकों को निकाला गया है उन्हें बहाल करने सहित सप्ताहिक रेस्ट को छोड़कर सभी दिन का चालकों को पूरी ड्यूटी व भुगतान की मांग की गई थी चालको ने 3 दिन के भीतर मांग पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन काम बंद की चेतावनी दी थी जिसे लेकर कंपनी के चालक विगत 11 दिनों से काम बंद हड़ताल में डटे हुए थे एसईसीएल के अफसरों की मौजूदगी में कंपनी के अधिकारियों ने मांग पूरी करने का आश्वासन दिया जिसके बाद कर्मचारी काम पर लौट गए ।

हड़ताल कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें आश्वासन दिया गया है कि भुगतान एचपीसी दर पर किया जाएगा काम से निकाले गए चालकों को पुनः काम पर रखा जाएगा साइड आने जाने के लिए वाहन उपकरण कराया जाएगा सकारात्मक चर्चा के बाद आंदोलन समाप्त होने से कंपनी के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है ।


Latest News

पर्यावरण संरक्षण का जनआंदोलन बना “रन फॉर ग्रीन” : हजारों कदम हरित कोरबा की ओर,”एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत मैराथन, वृक्षारोपण...

कोरबा,पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने तथा जिले को हरित, स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से जिला...

More Articles Like This