सरोज पांडेय उतरी मैदान में.. रोड शो के बाद नुक्क्ड़ सभा में की शिरकत, भाजपा उम्मीदवारों के लिए माँगा समर्थन….

Must Read

कटघोरा ,छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर माहौल पूरी तरह गरमाया हुआ है। भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी समेत अन्य दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। प्रत्याशी और कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं, जिससे चुनावी माहौल और भी रोमांचक हो गया है।

कटघोरा में चुनावी माहौल चरम पर

कटघोरा में भी नगरपालिका चुनाव को लेकर जबरदस्त सरगर्मी है। भाजपा की ओर से आत्मानारायण और कांग्रेस से राज जायसवाल मैदान में हैं। दोनों ही प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ घर-घर दस्तक देकर वोट मांग रहे हैं।

फ्लेक्स, बैनर और पोस्टरों से पूरा शहर पट चुका है। हर गली-मोहल्ले में पार्टियों के प्रचार वाहन घूम रहे हैं, जिससे चुनावी माहौल और गर्म हो गया है,भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सरोज पांडेय भी कटघोरा पहुंचीं और पार्टी के अध्यक्ष व पार्षद प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगा। उन्होंने कारखाना इलाके से नवागांव तक रोड शो किया, जिसमें भाजपा के सभी उम्मीदवारों ने भाग लिया। इस दौरान कई बड़े नेता भी रोड शो में नजर आए।सरोज पांडेय ने नुक्कड़ सभाओं में भी जनता को संबोधित किया।


Latest News

कटघोरा में उद्यमिता जागरूकता शिविर आयोजित कर दी गई योजनाओं की जानकारी…….

कोरबा ,जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कोरबा द्वारा सांस्कृतिक भवन कटघोरा में एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का सफलतापूर्वक...

More Articles Like This