“सखी महिला समूह द्वारा सावन पर्व का उत्साहपूर्ण आयोजन”….

Must Read

बिलासपुर,सखी महिला समूह, एस.ई.सी.एल, नर्मदा क्लब, वसंत विहार द्वारा 06 अगस्त 2026 को सावन पर्व बड़े ही हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समूह की सभी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई तथा गुलाबी रंग की साड़ी धारण कर पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। महिलाओं ने एक-दूसरे को हरी चूड़ियां पहनाकर पारंपरिक सौहार्द का परिचय दिया एवं सुहाग सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, साथ ही संगीत एवं नृत्य प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को आनंदमय बना दिया। सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं नेतृत्व समूह की सचिव खुशी क्षत्रिय , उप सचिव मोना कामले , कोषाध्यक्ष बिन्नी कुर्रे तथा सांस्कृतिक सचिव करुणा साहू द्वारा किया गया। अंत में कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में किया गया।


Latest News

एसईसीएल सुरक्षा प्रहरी के प्रथम बैच का प्रशिक्षण पूर्ण, 33 प्रशिक्षु हुए प्रशिक्षित…

बिलासपुर,साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) में आयोजित ‘एसईसीएल सुरक्षा प्रहरी – बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम’ के प्रथम बैच का समापन...

More Articles Like This