“श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है”, पार्षद नरेंद्र देवांगन……

Must Read

कोरबा, 1 मई — अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर जिला ट्रेड यूनियन काउंसिल, कोरबा द्वारा इंदिरा गांधी सौ सैया अस्पताल में सम्मान स्वरूप फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पार्षद एवं पूर्व जिला महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा नरेंद्र देवांगन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री देवांगन ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं कार्यरत श्रमिकों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा फल वितरण कर उनके सेवा-समर्पण को नमन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं और उनके परिश्रम से ही समाज और देश की प्रगति संभव है। उनका सम्मान करना हम सभी का नैतिक दायित्व है।”

कार्यक्रम के दौरान अस्पताल परिसर में सेवा और संवेदना का वातावरण देखने को मिला। उपस्थित जनों ने श्रमिकों के योगदान को सराहते हुए इस पहल को अत्यंत सराहनीय बताया।इस कार्यक्रम में कोरबा मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. कमल किशोर सहारे, जिला ट्रेड यूनियन काउंसिल के अध्यक्ष यू.आर. महिलांगे, वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष प्यारे लाल चौधरी, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश कुमार द्विवेदी, महासचिव आर.पी. खांडे, उपाध्यक्ष आर.के. पांडेय एवं तरुण राठौर, संरक्षक रामाधार पटेल, मोहन सिंह प्रधान, हरीश चंद्र निषाद, नोहर चंद्रा, जिला कार्यकारिणी सदस्य भाजयुमो कृष्ण कुमार द्विवेदी, मंडल कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र गोस्वामी, रूपेश, जयंत सहित बड़ी संख्या में श्रमिक एवं काउंसिल के सदस्य उपस्थित रहे।

अंत में मरीजों एवं श्रमिकों का हालचाल जानकर उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई तथा समाज में श्रमिकों के सम्मान और सहयोग की भावना को और सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।


Latest News

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अवैध शराब के विरुद्ध कोरबा पुलिस की लगातार बड़ी कार्यवाही…..

कोरबा, कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक...

More Articles Like This