Tuesday, March 18, 2025

श्रद्धा महिला मंडल दवारा “प्याऊ” का शुभारंभ किया गया……..

Must Read

बिलासपुर,परहित व जनकल्याण के लिए समर्पित सेवा व सदभाव से अर्पित श्रद्धा महिला मंडल एसईसीएल बिलासपुर की अध्यक्षा पूनम मिश्रा ने अपने सहयोगियों श्रद्धा महिला मंडल की उपाध्याक्षाओ संगीता कापरी, अनीता बी. फ्रेंकलीन, सुजाता खमारी की गरिमामयी उपस्तिथि में “पानी है….तो जिंदगानी है…” को सार्थक करते हुए राहगीरों के लिए इंदिरा विहार, बसंत विहार और नेहरू शताब्दी के चौराहों पर “प्याऊ” का शुभारंभ 8 अप्रैल 2024 को शरबत, चना और गुड़ का वितरण कर किया गया।

इन जगहों पर शीतल पेय जल पूरे गर्मी भर उपलब्ध रहेगा। इस लोकोपकारी कार्य में श्रद्धा महिला मंडल की संयुक्त सचिव डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी पूनम सिंह, अपराजिता प्रभारी सालेश्टाइन साहू सहित कमेटी की ऊर्जावान सदस्यायें भी उपस्थित रहीं,” परोपकाराय पुण्याय” के मंत्र को चरितार्थ करती श्रद्धा महिला मंडल का यह प्रयास समाज के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है।

Latest News

महिला दिवस के अवसर पर श्रद्धा महिला मण्डल ने निविदा कर्मियों को किया सम्मानित,स्वरचित कविता पाठ प्रतियोगिता का भी किया गया आयोजन……

बिलासपुर,श्रद्धा महिला मंडल द्वारा 12 मार्च 2025 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं आगामी होली के त्योहार के उपलक्ष्य में...

More Articles Like This