Friday, February 13, 2026

श्रद्धा महिला मंडल एसईसीएल दवारा स्वरचित कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया……

Must Read

बिलासपुर, 8 मार्च अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में श्रद्धा महिला मंडल एसईसीएल की अध्यक्षा पूनम मिश्रा, उपाध्यक्षा संगीता कापरी तथा सुजाता खमारी की गरिमामयी उपस्थिति में 05 मार्च 2024 को एसईसीएल वसंत विहार स्थित बसंत क्लब में “स्त्री शक्ति, सामर्थ्य एवं क्षमता” विषय पर स्वरचित कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धा महिला मंडल की सद्स्याओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया एवम अपना स्वरचित कविता पाठ किया।
कार्यक्रम के अंत में विजयी प्रतिभागियों का नाम घोषित किया गया जिसमें प्रथम-डा.आशा रॉय, द्वीतीय- कविता कुमार, तृतीय- बिन्नी श्रीवास्तव रही। इस स्वरचित कविता पाठ प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के सदस्य जाने माने भाषाविद रश्मि रामेश्वर गुप्ता तथा डॉ सनीश चंद्र, जनसंपर्क अधिकारी रहे। कार्यक्रम के संचालन का दायित्व पूनम सिंह ने निभाया। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता प्रतिभागियों को श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा पूनम मिश्रा ने पुरस्कृत किया ।


Latest News

महिला कल्याण समाज इंदिरा विहार (SECL) द्वारा रुद्राभिषेक, हवन–आरती एवं भंडारे का आयोजन……

बिलासपुर,महिला कल्याण समाज, SECL इंदिरा विहार के सदस्यों द्वारा धार्मिक एवं सामाजिक समरसता के उद्देश्य से रुद्राभिषेक, हवन एवं...

More Articles Like This