Thursday, February 12, 2026

राजनीतिक दलों को दी गई निर्वाचन संबंधी व्यय की जानकारी,होर्डिंग आदि प्रचार-प्रसार के संबंध में बताया गया…..

Must Read

कोरबा , विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई।

कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देशन में अपर कलेक्टर दिनेश कुमार नाग और उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीमा पात्रे ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को निर्वाचन संबंधी व्यय की जानकारी दी। बैठक में बताया गया कि जिले में अधिकृत तौर पर निर्धारित किए गए स्थलों पर होर्डिंग्स के माध्यम से प्रचार-प्रसार हेतु नियमानुसार प्रक्रियाओं का पालन करना होगा। इसके लिए संबंधित रिटर्निंग अधिकारी से अनुमति प्राप्त करनी होगी। अपर कलेक्टर ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को नामांकन संबंधी जानकारी प्रदान की और उनकी शंकाओं का समाधान भी किया। राजनीतिक दलों को जिले में निर्धारित होर्डिंग दरों भी जानकारी दी गई। इस दौरान अपर कलेक्टर प्रदीप साहू, अपर आयुक्त खजांची कुंभकार, मास्टर ट्रेनर डॉ. एम. एम. जोशी सहित सभी रिटर्निंग अधिकारी और राजनीतिक दल के पदाधिकारी उपस्थित थे।


Latest News

कोरबा प्रथम आगमन पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा का भव्य स्वागत एवं जनसंवाद…..

कोरबा, छत्तीसगढ़ शासन के राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अमरजीत सिंह छाबड़ा के प्रथम कोरबा...

More Articles Like This