महतारी वंदन योजना का लाभ से महिलाएं हो रही आर्थिक रूप से मजबूत’…..

Must Read

कोरबा , प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण को मजबूती प्रदान करने के लिए महतारी वंदन योजना संचालित की जा रही है। इस महत्वाकांक्षी योजना से समाज के आर्थिक रूप से पिछड़े परिवार की महिलाएं लाभान्वित होकर आर्थिक रूप से सशक्त बन रही है। योजनांतर्गत महिलाओं के बैंक खाते में प्रतिमाह राशि सीधे अंतरित होने से यह उनके विपरीत परिस्थितियों का सहारा बन गया है।योजना से लाभान्वित हुई कोरबा के दादर खुर्द की रहने वाली पूर्णिमा द्विवेदी ने राज्य सरकार की इस कल्याणकारी योजना की सराहना करते हुए कहा कि समाज के मध्यम व निम्न वर्ग के परिवार के महिलाओं के लिए यह योजना आर्थिक संबलता का आधार बन गया है। महिलाएं इस योजना से मिलने वाली राशि के उपयोग से आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं। योजना से महिलाएं निजी जरूरतों, घरेलू आवश्यकताओं व दैनिक उपयोग की चीजों की खरीदी एवं अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति करने में सक्षम हुई है। पूर्णिमा ने बताया कि उनके पति कुंज बिहारी द्विवेदी गांव के ही मंदिर में पुजारी है। उनके परिवार में उनके पति सहित दो छोटे बच्चे है। हितग्राही ने बताया कि वह एक गृहिणी है और उन्हें पिछले 4 माह से योजना के तहत राशि प्राप्त हो रही है। जिसका उपयोग वे घरेलू खर्चाे में करती है। योजना लागू होने के पूर्व उन्हें अपनी घरेलू आवश्यकताओ की पूर्ति के लिए अपने पति पर निर्भर रहना पड़ता था। अब प्रत्येक माह इस योजना की राशि उनके खाते में जमा होने से अब उन्हें छोटी छोटी जरूरतों का प्रबंध करने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो रही है। योजना से मिल रही राशि से वह अपने दोनों बच्चों के लिए पौष्टिक खाद्य पदार्थों का प्रबंध भी कर पा रही हैं। साथ ही भविष्य की जरूरतों के लिए बचत भी कर रही है। पूर्णिमा ने कहा कि राज्य सरकार ने इस योजना को लागू कर महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सक्षम बनाने का कार्य किया है। इससे महिलाओं में आत्मनिर्भरता एवं आत्मविश्वास की एक नई उमंग का संचार हुआ है। महिलाओं को आर्थिक संबलता प्रदान कर उन्हे आत्मनिर्भर बनाने हेतु पूर्णिमा ने प्रदेश सरकार के मुखिया विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सहृदय धन्यवाद दिया।


Latest News

पर्यावरण संरक्षण का जनआंदोलन बना “रन फॉर ग्रीन” : हजारों कदम हरित कोरबा की ओर,”एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत मैराथन, वृक्षारोपण...

कोरबा,पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने तथा जिले को हरित, स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से जिला...

More Articles Like This