न्यू कोरबा हॉस्पिटल परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण….

Must Read

कोरबा, पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से न्यू कोरबा हॉस्पिटल परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री लखन लाल देवांगन, नगर निगम महापौर संजू देवी राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, नरेंद्र देवांगन सहित कोसाबाड़ी मंडल के पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता एवं महिला मोर्चा की सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। अतिथियों ने कहा कि पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण तैयार करने की जिम्मेदारी भी है।

न्यू कोरबा हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. एस. चंदानी ने भी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल एवं संरक्षण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पौधारोपण तभी सार्थक होगा, जब लगाए गए पौधों को वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखा जाए। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक सहभागिता को आवश्यक बताया।


Latest News

“चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन के तहत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय के संयुक्त तत्वाधान में बच्चों में रोग...

कोरबा,चलो आयुर्वेद की ओर'' मिशन के तहत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय के संयुक्त...

More Articles Like This