देवांगन महाकुंभ 2025 में कोरबा से एकजुटता का परिचय, देवांगन समाज कोरबा जिलाध्यक्ष नरेंद्र देवांगन की अगुवाई में हुआ सशक्त प्रतिनिधित्व……

Must Read

रायपुर ,रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में रविवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश देवांगन कल्याण समाज द्वारा आयोजित “देवांगन महाकुंभ 2025” का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से हजारों समाजबंधुओं की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर पार्षद एवं छत्तीसगढ़ देवांगन कल्याण समाज, कोरबा जिलाध्यक्ष ने कोरबा जिले से भारी संख्या में देवांगन समाज बंधुओं के साथ विशेष सहभागिता दर्ज कराई। उनके नेतृत्व में कोरबा जिले की सशक्त उपस्थिति ने समाज में एकजुटता और जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय थे, जबकि अध्यक्षता उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने की। साथ ही मंच पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव, विधायक मोतीलाल साहू और विधायक पुरंदर मिश्रा जैसे अनेक जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

महाकुंभ आयोजन में कोरबा जिले से : छ.ग. देवांगन कल्याण समाज से पार्षद एवं कोरबा जिलाध्यक्ष नरेंद्र देवांगन,संरक्षक में झाकेंद्र देवांगन , महासचिव सनत देवांगन ,डॉ प्रदीप देवांगन, छेदी लाल देवांगन, यशवंत देवांगन , लक्ष्मी चंद देवांगन, उपाध्यक्ष में भुवनेश्वर देवांगन, देवेंद्र देवांगन , दिलचंद देवांगन , जगन्नाथ देवांगन, लक्ष्मी देवांगन ,सचिव में आनंद देवांगन, मोतीलाल देवांगन , राजू देवांगन ,श्यामनारायण देवांगन,शरद देवांगन , मीडिया प्रभारी अजय देवांगन, प्रकाश देवांगन,पार्षद एवं पंकज देवांगन ,सह कोषाध्यक्ष महेंद्र देवांगन ,विधिक सलाहकार लक्ष्मी देवांगन ,, एफ आर देवांगन, सुरेश देवांगन, विजय देवांगन ,समेत समाज के वरिष्ठजनों, प्रकोष्ठ प्रतिनिधि जन उपस्थित रहे।

समारोह में समाज के होनहार विद्यार्थियों, महिलाओं और युवाओं को सम्मानित किया गया।
इस आयोजन ने देवांगन समाज की संस्कृति, संगठन और सामूहिकता को और मजबूती प्रदान की।


Latest News

बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय,• मुख्यमंत्री ने चौथे बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में...

रायपुर,वेदांता मेडिकल रिसर्च फाउंडेशन की इकाई और मध्य भारत में कैंसर उपचार के प्रमुख केंद्र बालको मेडिकल सेंटर (बीएमसी)...

More Articles Like This