कौशल विकास से रोजगार तक : एनटीपीसी लारा की पहल बनी युवाओं के लिए नई उम्मीद……

Must Read

कोरबा,एनटीपीसी लारा की कौशल विकास पहल के अंतर्गत केंद्रीय पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सीपेट), कोरबा में “असिस्टेंट मशीन ऑपरेटर – इंजेक्शन मोल्डिंग” प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह उत्साह एवं गरिमा के साथ आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जाकिर खान विभागाध्यक्ष मानव संसाधन , एनटीपीसी लारा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर सीपेट के संकाय सदस्य, अधिकारीगण तथा प्रशिक्षु भी मौजूद रहे। कार्यक्रम युवाओं के कौशल विकास एवं रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित हुआ।

समारोह के दौरान सफल प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण पूर्णता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। साथ ही चयनित प्रतिभागियों को पुणे स्थित प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार हेतु ऑफर लेटर भी वितरित किए गए। यह उपलब्धि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।अपने संबोधन में जाकिर खान ने प्रशिक्षुओं को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए निरंतर सीखने, आत्मविश्वास एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच ही सफलता की वास्तविक कुंजी हैं। उन्होंने युवाओं से समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
यह आयोजन सामुदायिक विकास एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति एनटीपीसी लारा की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उद्योग आधारित कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से एनटीपीसी लारा युवाओं को रोजगारोन्मुख अवसर प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने तथा समावेशी राष्ट्रीय विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।


Latest News

“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत सर्राफा व्यापारियों एवं गोल्ड लोन कंपनियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोरबा पुलिस की महत्वपूर्ण बैठक...

कोरबा,कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक...

More Articles Like This