एनटीपीसी सीपत संगवारी महिला समिति ने शासकीय प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को वितरित किए छाते……

Must Read

सीपत, एनटीपीसी सीपत की संगवारी महिला समिति द्वारा 04 अगस्त 2026 को समाजिक कल्याण गतिविधियों के अंतर्गत परियोजना प्रभावित क्षेत्र के शासकीय प्राथमिक विद्यालय रांक, देवरी और जांजी में अध्ययनरत लगभग 400 छात्र-छात्राओं को छातों का वितरण किया गया। वर्षा ऋतु के दौरान बच्चों को विद्यालय आने-जाने में होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई।

संगवारी महिला समिति की अध्यक्षा शिखा मंडल के नेतृत्व में समिति की सदस्याओं ने सभी विद्यार्थियों को छाते वितरित किए। इस अवसर पर बच्चों ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा समिति के इस सहयोग के लिए आभार जताया।
उल्लेखनीय है कि संगवारी महिला समिति द्वारा परियोजना प्रभावित गांवों में महिलाओं, बालिकाओं एवं बच्चों के कल्याण और सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर विभिन्न सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को यह सहयोग प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यपकों ने संगवारी महिला समिति की इस पहल की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताया। इस अवसर पर समिति की वरिष्ठ सदस्यागण एवं चंद्रकली, सरपंच (जांजी) तथा विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।ज्ञात हो कि इससे पूर्व भी जुलाई माह में एनटीपीसी सीपत की संगवारी महिला समिति द्वारा सामाजिक सरोकार के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक विद्यालय सीपत, नवाडीह सीपत, बाजार पारा सीपत एवं कर्रा में अध्ययनरत लगभग 230 छात्र-छात्राओं को छातों का वितरण किया गया था।


Latest News

एनटीपीसी सीपत में हिंदी दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित……

सीपत, एनटीपीसी सीपत में 14 सितंबर 2026 को हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया...

More Articles Like This