Thursday, February 12, 2026

एनटीपीसी सीपत में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई….

Must Read

सीपत, एनटीपीसी सीपत में भगवान जगन्नाथ की श्रद्धापूर्वक व भक्तिमय भाव से रथ यात्रा निकाली गई l इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन मंदिर समिति के द्वारा किया गया l सुबह भगवान जगन्नाथ की पूजा – अर्चना व हवन का आयोजन किया गयाl उसके बाद आकर्षक रूप से सुसज्जित भव्य रथ में भगवान जगन्नाथ को आसन पर विराजमान कर पूरे नगर परिसर में परिक्रमा कराया गया और परिक्रमा के उपरान्त भगवान जगन्नाथ को उनकी मौसी के घर विराजमान कराया गयाl रथ को खींचने के लिए पूरा उज्जवल नगर परिसर उमड़ पड़ाlपरियोजना प्रमुख विजय कृष्ण पांडे तथा साधना पांडे अध्यक्षा संगवारी महिला समिति ने विधिवत रूप पूजा अर्चना की l

रथ यात्रा कार्यक्रम के दौरान भारी बारिश के बावजूद भक्त जनों ने काफी उत्साह दिखायाl जय जगन्नाथ के जय घोष से उज्जवल नगर परिसर गूंज उठाl भगवान जगन्नाथ का आशीष पूरे एनटीपीसी सीपत पर बनी रहेl इसी मंगलकामना के साथ संध्या आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।


Latest News

एनटीपीसी सीपत की संगवारी महिला समिति द्वारा 15 शासकीय प्राथमिक शालाओं के 1492 विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण……

सीपत,एनटीपीसी सीपत की संगवारी महिला समिति द्वारा अपने कल्याणकारी कार्यक्रमों के अंतर्गत सीपत, जांजी, देवरी, कौड़िया, रांक, रलिया, गतौरा...

More Articles Like This