एनटीपीसी लारा द्वारा ग्राम छपोरा एवं कंदागढ़ विद्यालयों में विद्यार्थियों को किया गया रेनकोट वितरण…..

Must Read

लारा, नैगम सामाजिकदायित्व एवं सामुदायिक विकास के अंतर्गत विद्यार्थियों को शैक्षिक सहायता के तहत, एनटीपीसी लारा द्वारा ग्राम छपोरा एवं कंदागढ़ विद्यालय में विद्यार्थियों को रेनकोट वितरण किया गया । इस पहल का उद्देश्य छात्रों को बारिश से बचाना और यह बारिश की दिनों में भी स्कूल में आने जाने के लिए उनको कोई असुविधा न हो और बारिश में भी वे बिना किसी रुकावट के अपनी शिक्षा जारी रख सकें।
वितरण समारोह में केशब चन्द्र सिन्हा राय, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) एनटीपीसी लारा, रवि शंकर, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजना) और पीके साहनी, प्रधानाचार्य छपोरा प्राथमिक विद्यालय, गंगाराम प्रधान, प्रचार्य मध्य अंग्रेजी विद्यालय छपोरा, दिलकुमार भरिया, जेके मेहेर, विवेकानंद प्रधान (विद्यालय प्रधानाचार्य, कंदागढ़), शिक्षकगण और छात्रगण उपस्थित रहे।

छात्रों को संबोधित करते हुए केशब चन्द्र ने उन्हें अपनी पढ़ाई के प्रति समर्पित रहने, दृढ़ संकल्प के साथ अपने सपनों का साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना है,रवि शंकर ने अपने सम्बोधन में छोटे उम्र में पढ़ाई में ध्यान लगाना कठिन होता है पर अगर इस कठिनाइयों को पार करते हुए आप लोग अपनी इच्छाशक्ति को दृढ़ करते हुए पढ़ाई के प्रति समर्पित रहना है। इस अवसर पर छपोरा स्कूल के 135 विद्यार्थी एवं कंदगढ़ स्कूल के 104 बच्चों को मुख्य अतिथियों के हाथो रैनकोट वितरण किया गया ।
स्कूल प्रशासन ने एनटीपीसी लारा के प्रति उसके अटूट सहयोग तथा शैक्षिक एवं सामुदायिक विकास पहलों में निरंतर अग्रणी रहने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।यह बताना उचित होगा की एनटीपीसी लारा बिजली बनाने के साथ साथ नैगम सामाजिक दायित्व एवं सामुदायिक विकास के अंतर्गत सहयोगी ग्रामों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, खेलकुद, कौशल विकास, आधारभूत संरचनाओं का विकास कार्यो को किया जाता है। आंचलिक विकास के अतिरिक्त रायगढ़ जिला, सक्ति जिला, जशपुर जिला तथा छत्तीसगढ़ राज्य का विकास के लिए विकास कार्य किया जाता है।


Latest News

NTPC लारा ने अरमुडा गांव के प्राइमरी स्कूल में वर्ल्ड वॉटर डे 2026 मनाया…….

लारा, अरमुडा गांव, रायगढ़, छत्तीसगढ़ — अरमुडा गांव का प्राइमरी स्कूल 20 मार्च, 2026 को मकसद और रंगों से...

More Articles Like This