उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने दी हरेली पर्व की बधाई…..

Must Read

कोरबा, प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग तथा श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने 24 जुलाई को मनाये जा रहे छ.ग. के पारंपरिक पर्व हरेली तिहार के अवसर पर आम नागरिकों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ एक कृषि प्रधान राज्य है। हरियाली अमावस्या को मनाया जाने वाला हरेली त्यौहार का छत्तीसगढ़ के जनजीवन में व्यापक प्रभाव देखा जा सकता है। इस दिन किसान भाई नांगर (हल) एवं कृषि औजार की पूजा करते है, जो हमारे कृषि प्रधान संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। प्रदेश सरकार की किसान कल्याण की नीतियों से खेती में किसानों का मुनाफा बढ़ा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में कई अहम निर्णय लिए गए हैं, जिनसे किसान परिवार अधिक सशक्त और फसल उगाने से लेकर उसे बेचे जाने तक की प्रक्रिया बेहद आसान हुई है। सरकार के परिवर्तनकारी फैसलों से छत्तीसगढ़ देश का एकमात्र ऐसा राज्य बन गया है, जहां किसानों को उनके धान का उच्चतम मूल्य मिल रहा है।इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने नागरिकों एवं किसानों की खुशहाली की कामना की है। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने एक पेड़ मां के नाम लगाने की अपील की है यह एक जन आंदोलन बन गया है। आओ हम सब धरती को हरा भरा बनाने हरेली के दिन अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करे।


Latest News

संजू देवी सिंह राजपूत महापौर, नगर पालिक निगम कोरबा का उनके कुशल नेतृत्व, समर्पण, संवेदनशीलता एवं नगर के सर्वांगीण विकास हेतु किये जा रहे...

कोरबा, आयुष मेडिकल एसोसिएशन (आयुष्मा) कोरबा के आयुष चिकित्सकों द्वारा नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर संजू देवी सिंह...

More Articles Like This