स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय करतला में निकाली गई जागरूकता रैली….

Must Read

कोरबा, जिला नोडल स्वीप एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी विश्वदीप के मार्गदर्शन में मनोज खांडे उप जिला निर्वाचन अधिकारी के सहयोग से शासकीय महाविद्यालय करतला में आज मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा स्वीप के अंतर्गत रैली के माध्यम से चुनाव रूपी लोकतंत्र के महापर्व में एक-एक मत का महत्व बताया गया। स्वीप कार्यक्रम के तहत आज महाविद्यालय के प्राचार्य, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी एवं सभी प्राध्यापक गण की उपस्थिति में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर जागरूकता अभियान चलाया गया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को मतदान की सम्पूर्ण प्रकिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में मतदान की नितांत आवश्यकता होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को मतदान में हिस्सा लेकर मजबूत लोकतंत्र स्थापित करने में अपना योगदान देने हेतु प्रेरित किया।


Latest News

कलेक्टर ने ली समय-सीमा बैठक, विभागीय कार्यों की हुए विस्तृत समीक्षा,लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश….

कोरबा, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों और शासन...

More Articles Like This