सड़क सुरक्षा जागरूकता के तहत विकासखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता आयोजित,कटघोरा के सेजेस विद्यालय में 80 विद्यार्थियों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन…..

Must Read

कोरबा,छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत आज शनिवार को स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कटघोरा में विकासखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विकासखंड कटघोरा के विभिन्न हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों से लगभग 80 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सड़क सुरक्षा से संबंधित विषयों पर अपनी प्रतिभा एवं ज्ञान का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित आवागमन के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा उन्हें सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम में जिला समन्वयक फरहाना अली, विकासखंड स्रोत समन्वयक प्रहलाद साहू सहित विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य एम.एस. कंवर, व्याख्याता उपस्थित रहे।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों का चयन*

विकासखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। बालक वर्ग में सूर्या, रितेश, सत्यम, अथर्व एवं स्वयं तथा बालिका वर्ग में अदिति, नेहा, श्रद्धा, पूजा एवं सौम्या का चयन किया गया है।चयनित विद्यार्थी आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विकासखंड कटघोरा का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने तथा स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।


Latest News

सरस्वती सायकल योजना से सिमगा की 44 बेटियों के सपनों को मिली रफ्तार,दूरस्थ वनांचल की बेटियों के लिए साइकिल बनी शिक्षा की राह आसान...

कोरबा, शिक्षा के रास्ते में दूरी अब सिमगा की बेटियों के सपनों के आड़े नहीं आएगी। पोड़ीउपरोड़ा विकासखंड के...

More Articles Like This