“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अवैध शराब के विरुद्ध कोरबा पुलिस की लगातार बड़ी कार्यवाही…..

Must Read

कोरबा, कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में जिले के थाना एवं चौकी क्षेत्रों में लगातार विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस द्वारा 02.मई एवं 03 मई को आबकारी अधिनियम के तहत व्यापक कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गई।

कार्यवाही के दौरान—

कुल 26 प्रकरण दर्ज किए गए।कुल 28 आरोपियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की गई।कुल 428.94 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।महुआ से निर्मित अवैध शराब की कई भट्टियों को मौके पर ही नष्ट किया गया।
शराब निर्माण में प्रयुक्त बर्तन, ड्रम एवं अन्य सामग्री जप्त की गई।
अवैध परिवहन में प्रयुक्त टू-व्हीलर वाहनों को भी जब्त किया गया।
आबकारी एक्ट की धारा 34(1) एवं 34(2) के तहत प्रकरण कायम किए गए।दो दिनों की इस विशेष कार्यवाही में जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में लगातार दबिश देकर अवैध शराब कारोबारियों पर प्रभावी कार्यवाही की गई। पुलिस टीमों द्वारा जंगल एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से सर्च अभियान चलाकर छिपाकर रखी गई महुआ शराब एवं निर्माण स्थलों को चिन्हित कर नष्ट किया गया।कोरबा पुलिस द्वारा स्पष्ट संदेश दिया गया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कोरबा पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध आगे भी लगातार सख्त कार्यवाही जारी रहेगी। आम नागरिकों से अपील है कि अवैध शराब अथवा अन्य अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल निकटतम थाना, डायल 112 अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें।
“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी है।


Latest News

बालको की सुरक्षा प्रणाली बनी उद्योग के लिए मिसाल……

बालकोनगर,वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने वित्तीय वर्ष 2026 में लगातार दूसरे वर्ष...

More Articles Like This