संजू देवी सिंह राजपूत महापौर, नगर पालिक निगम कोरबा का उनके कुशल नेतृत्व, समर्पण, संवेदनशीलता एवं नगर के सर्वांगीण विकास हेतु किये जा रहे अविस्मरणीय कार्यों के लिये आयुष मेडिकल एसोसिएशन (आयुष्मा) कोरबा ने शॉल श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र भेंटकर किया सम्मानित….

Must Read

कोरबा, आयुष मेडिकल एसोसिएशन (आयुष्मा) कोरबा के आयुष चिकित्सकों द्वारा नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर संजू देवी सिंह राजपूत का उनके कुशल नेतृत्व, समर्पण, संवेदनशीलता एवं नगर के सर्वांगीण विकास हेतु किये जा रहे अविस्मरणीय कार्यों के लिये उनके सम्मान का कार्यक्रम होटल टॉप इन टाउन में आयोजित किया गया। जिसमें आयुष मेडिकल एसोसिएशन (आयुष्मा) कोरबा के पदाधिकारीयों एवं सदस्यों ने महापौर संजू देवी सिंह राजपूत को शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र भेंटकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह में अपने उद्बोधन में महापौर संजू देवी सिंह राजपूत ने इस सम्मान समारोह के लिये आभार एवं धन्यवाद प्रकट करते हुये कहा कि हम सभी का कार्य सेवा करना है। और हम हर सेवा कार्य को मिलजुल कर अंजाम देंगे और नगर पालिक निगम कोरबा के विकास का नया आयाम गढ़ेंगे। मेरा मानना है की जनप्रतिनिधि को सहजता से उपलब्ध होने वाला होना चाहिये और मैं आपको विश्वास दिलाती हूं कि न केवल आप लोगों के लिये वरन पूरे नगर के लिये मैं सरलता से उपलब्ध हूं और रहूंगी और पूरे नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ करूँगी। इस अवसर पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक डॉ.देवेंद्र कश्यप, आयुष मेडिकल एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष डॉ.राघवेन्द्र सिंह ठाकुर,आयुष मेडिकल एसोसिएशन (आयुष्मा) पेंड्रा के जिलाध्यक्ष डॉ.मृत्युंजय शर्मा, आयुष मेडिकल एसोसिएशन कोरबा (आयुष्मा) के संरक्षक डॉ.आर.सी.पांडे, डॉ.प्रदीप जैन, डॉ.जे.पी.चंद्रा, डॉ.के.के.पोद्दार, डॉ.उदय शर्मा, डॉ.कमलेश दुबे, डॉ.अतुल धाबु, डॉ.सपना धाबु, अध्यक्ष डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा, सचिव डॉ.राजीव गुप्ता, कोषाध्यक्ष डॉ. संजय वैष्णव, डॉ.पदुम लाल साहू, डॉ.प्रदीप देवांगन, डॉ.अमित मिश्रा, डॉ.प्रियदर्शिनी मिश्रा, डॉ.राजीव श्रीवास, डॉ.हेमंत पटेल, डॉ.सपना मिश्रा, डॉ.संगीता शर्मा, डॉ.उपमा नायक, डॉ.ललित साहू, डॉ.राहुल जायसवाल, डॉ.अजय निर्मलकर, डॉ.स्वर्ण सिंह चंद्रा, डॉ.अनूप सिंह कंवर, डॉ.ऋतु सिंह, डॉ.राजश्री, डॉ.मेमु पटेल, डॉ.अरविंद साहू, डॉ.बंशीधर नायक एवं डॉ.अश्विनी आर्य के अलावा बड़ी संख्या में आयुष मेडिकल एसोसिएशन (आयुष्मा) के पदाधिकारीयों एवं सदस्यों ने विशेष रूप से उपस्थित होकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। सम्मान समारोह में कार्यक्रम का संचालन आयुष मेडिकल एसोसिएशन कोरबा के अध्यक्ष डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा ने किया। अंत मे आभार प्रदर्शन डॉ. सुरेंद्र मिश्रा ने किया।


Latest News

’’ एक पेड़ माॅं के नाम ’’ अभियान में बी.एन.आई. क्रिस्टल्स ने दी अपनी सहभागिता,आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के साथ संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों...

कोरबा,’’ एक पेड़ माॅं के नाम ’’ अभियान में आज बिजनेस नेटवर्क इंटरनेशनल क्रिस्टल्स संस्था ने अपनी महती सहभागिता...

More Articles Like This