बीएमएस का राष्ट्रव्यापी आन्दोलन सफलतापूर्वक संपन्न…..

Must Read

कोरबा, भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर आज 25 फरवरी 2026 को जिला कोरबा के तत्वाधान में आई.टी.आई. चौक, जिला मुख्यालय कोरबा के पास आम सभा एवं प्रदर्शन का आयोजन किया गया। यह आन्दोलन देशभर के सभी जिला मुख्यालयों में एक साथ आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रमिकों एवं पदाधिकारियों ने भाग लेकर श्रमिक हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद की। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने श्रमिकों की समस्याओं, रोजगार सुरक्षा, वेतन विसंगतियों एवं आई आर एवं सेफ्टी कोड (2020) श्रम कानूनों में सुधार करना इत्यादि मांगों को प्रमुखता से उठाया।सभा के उपरांत कलेक्टर कोरबा के माध्यम से प्रधानमंत्री, केन्द्रीय श्रम मंत्री भारत सरकार एवं मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में श्रमिकों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपेक्षा व्यक्त की गई।जिला कोरबा इकाई ने चेतावनी दी कि यदि श्रमिकों की मांगों पर समयबद्ध कार्यवाही नहीं की गई तो आगामी समय में आन्दोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।


Latest News

गोकुलगंज से सीतामणी मेन रोड तक सड़क डामरीकरण कार्य प्रारंभ,महापौर संजूदेवी राजपूत ने पूजा अर्चना कर कार्य प्रारंभ कराया, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन सहित...

कोरबा,पालिक निगम कोरबा क्षेत्रातंर्गत पुराने कोरबा शहर स्थित मोतीसागरपारा के गोकुलगंज से सीतामणी मेन रोड तक सड़क डामरीकरण का...

More Articles Like This