प्राकृतिक सम्पदा को सम्पुष्ट करने, पर्यावरण को संरक्षित एवं संवर्धित करने आयुर्वेद मनीषी आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस को जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाते हुए जड़ी बूटी एवं औषधिय पौधों का निशुल्क वितरण…..

Must Read

कोरबा, प्राकृतिक सम्पदा को सम्पुष्ट करने, पर्यावरण को संरक्षित एवं संवर्धित करने आयुर्वेद मनीषी आचार्य श्री बालकृष्ण जी के जन्मदिवस को जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाते हुए जड़ी बूटी एवं औषधिय पौधों का निशुल्क वितरण पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय महानदी काम्प्लेक्स निहारिका रोड कोरबा में 4 अगस्त 2026 मंगलवार को प्रात: 11 बजे से मध्यान्ह 2 तक किया जाएगा। साथ ही पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित नाड़ीवैद्य डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा द्वारा वितरित किये जाने वाले औषधीय पौधों के प्रयोगविधि के विषय मे जानकारी तथा रोगानुसार उनके अनुपान उपयोग गुण तथा लाभ के बारे में जानकारी भी दी जाएगी । पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के आजीवन सदस्य नाड़ीवैद्य डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा ने अंचल वासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस जड़ी बूटी वितरण कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की है ।


Latest News

कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित,एसईसीएल की पाँच खदानों को मिला फाइव स्टार...

रायपुर,भारत सरकार के कोयला मंत्रालय द्वारा रायपुर, छत्तीसगढ़ स्थित मेफेयर लेक रिसॉर्ट में स्टार रेटिंग पुरस्कार समारोह 2026 का...

More Articles Like This