डी. ए. वी.जेंजरा में नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर IV का उत्साह पूर्ण आगाज…..

Must Read

कटघोरा, डी. ए. वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जेंजरा में नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर IV का आयोजन डीएवी कालेज मैनेजिंग कमेटी न्यू दिल्ली के तत्वाधान में एवं राज्य स्तरीय खेल प्रभारी छत्तीसगढ़ जोन, प्रशांत कुमार (प्रादेशिक अधिकारी डी. ए. वी. हुडको) विद्यालय प्राचार्या( क्लस्टर प्रभारी) डॉ. राज रेखा शुक्ला के मार्गदर्शन में संपन्न हुआl इसमें 13 विद्यालय के लगभग 500 प्रतिभागियों ने अलग-अलग खेल विधा का प्रयोग करते हुए टीम इवेंट के खेल, जैसे क्रिकेट,वॉलीबॉल, योगा,कबड्डी, रोलर स्केटिंग,बैडमिंटन, चैस, खो खो आदि में अपने विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें कबड्डी अंडर 14 एवं 17 बॉयज, क्रिकेट अंडर 17 बॉयज,योगा अंडर 17 गर्ल्स, रोलर स्केटिंग 1000 मीटर अंडर 17 बॉयज आयुष चंद्रा, 500 मीटर, गर्ल्स निया दत्ता, दिव्यांश शर्मा बॉयज, एवं इनलाइन अंडर 14 गर्ल्स 300 मीटर नैंसी जायसवाल ने अद्भुत प्रदर्शन करते हुए अगले चरण जोनल के लिए चयनित होकर विद्यालय को गौरवान्वित किया l


Latest News

हर कक्षा में सफलता की गूंज : डी ए वी जेंजरा का वार्षिक परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत ……

कटघोरा,जेंजरा,डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, जेंजरा में शैक्षणिक सत्र के वार्षिक परीक्षा परिणाम बड़े हर्षोल्लास के साथ घोषित किए गए।...

More Articles Like This