जनदर्शन में सुनी गई आम लोगो की फरियाद, जनदर्शन में कुल 109 आवेदन प्राप्त……

Must Read

कोरबा, साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियां को प्रेषित कर जांच कर गंभीरता से निराकरण के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में कुल 109 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, स्कूलों में मानदेय षिक्षक की भर्ती, जमीन का सीमांकन, राषन कार्ड, बैटरी ट्राई साइकिल, हैंडपंप स्थापना, बिजली बिल अधिक आने की षिकायत, वन अधिकार पट्टा, अतिक्रमण पर कार्यवाही सहित ग्राम बारी उमराव में जर्जर पीएम सड़क का सुधार कार्य करने, पीडीएस दुकानदारों और राइस मिलर्स द्वारा चावल की काला बाजारी करने सहित अन्य विषयों के आवेदन प्राप्त हुए।
कलेक्टर ने सभी प्राप्त आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर निराकरण के निर्देश दिए हैं। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन और अपर कलेक्टर देवेन्द्र पटेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


Latest News

राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर जिला न्यायालय में नशामुक्ति जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित…

कोरबा,राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर आज जिला न्यायालय कोरबा में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम...

More Articles Like This