कोरबा जिले को मिला प्रदेश का पहला ईट राइट क्लिन स्ट्रीट का मिला खिताब….

Must Read

कोरबा, जिले मे खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी उपलब्धि ( घंटाघर मे स्थापित चटकारा चौपाटी) खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण भारत सरकार द्वारा प्रदेश का पहला 40+ स्ट्रीट फूड वेंडर्स का क्लीन स्ट्रीट हब घोषित किया गया है, खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी संघर्ष कुमार मिश्र एवं विकाश भगत के द्वारा विगत 2 वर्ष से लगातार खाद्य सुरक्षा आयुक्त दीपक अग्रवाल के निर्देशन कार्य किया जा रहा था l जिसके फलस्वरूप प्रदेश का पहला ईट राइट क्लिन स्ट्रीट का खिताब कोरबा जिले को मिला है, खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कोरबा चौपाटी के सभी वेंडेर्स को एक जगह व्यवस्थित कर, सभी को पहले फूड लाइसेंस प्रदान किया फिर सभी वेंडेर्स को भारत सरकार से पहल कर निः शुल्क हाइजीन से संबंधित ट्रेनिंग दी साथ ही सभी को आवश्यक अप्रने, नेपकीन, हैंड वाश, डस्टबिन आदि प्रदान करवाया गया,

भारत सरकार के द्वारा थर्ड पार्टी ऑडिट एजेंसी से प्री आडिट एवं बाद मे पोस्ट आडिट करवा कर अन्तिम रिपोर्ट तलब की गई जिसमे निर्धारित कड़े माप दण्ड को पुरा करने के बाद यह कार्य पुरा हो सका है।

खाद्य सुरक्षा विभाग आम जन के स्वास्थ का ध्यान रखते हुए, स्ट्रीट वेंडर्स को हाइजीन का पालन कराने और शुद्ध खाद्य पदार्थ स्ट्रीट फूड पर विक्रय पर लगातार कार्य कर रहा है l ताकि लोगो के स्वास्थ पर कोई विपरीत प्रभाव न पड़ सके।


Latest News

सेवा संकल्प अभियान के तहत एचटीपीएस में लगाए गए देसी प्रजाति के पौधे,कार्यपालक निदेशक एचके. सिंह ने लगाया साल का पौधा…..

कोरबा, 25 सितंबर 2026, सेवा, सहयोग और जनभागीदारी की भावना को सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रदेशभर में सेवा...

More Articles Like This