कलेक्टर सौरभ कुमार ने जनचौपाल में सुनी आमजनों की समस्याएं…..

Must Read

कोरबा ,जिला कार्यालय में आयोजित आज जनचौपाल में जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से पहुँचे लोगों से कलेक्टर सौरभ कुमार ने मुलाकात कर उनकी मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना एवं प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। आवेदकों ने बारी-बारी से कलेक्टर के समक्ष अपनी शिकायतें प्रस्तुत कर निराकरण की मांग की।
जनचौपाल में आज 194 लोगों ने आवेदन दिए। जिसके अंतर्गत स्वास्थ्य इलाज हेतु सहायता, नौकरी की मांग, प्रधानमंत्री आवास निर्माण, आर्थिक सहायता, मुआवजा प्रकरण के निराकरण, लंबित मजदूरी भुगतान, बिजली समस्या संबंधी शिकायतें, नामांतरण, सीमांकन, पेंशन प्रकरण, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, सहायक उपकरण सहित अन्य आवेदन भी शामिल रहे। इस दौरान अपर कलेक्टर प्रदीप साहू एवं दिनेश कुमार नाग सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।


Latest News

दादर में रथ यात्रा के दौरान मेले के समीप बिजली के तार पर बैठा था अजगर, वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित रेस्क्यु...

कोरबा, कोरबा जिले के दादर में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया,...

More Articles Like This