कलेक्टर ने कन्या आश्रम देवपहरी का किया आकस्मिक निरीक्षण,आश्रम परिसर का अवलोकन कर सुविधाओं का लिया जायजा……

Must Read

कोरबा ,कलेक्टर अजीत वसंत ने आज कोरबा विकासखण्ड के देवपहरी ग्राम में आदिम जाति विकास विभाग अंतर्गत संचालित प्राथमिक कन्या आश्रम का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने आश्रम परिसर में छात्राओं की शैक्षणिक गतिविधियॉ, परिसर की साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था, सुरक्षा सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने आश्रम परिसर के सभी कमरों, स्टोर रूम, रसोई घर व शौचालय की साफ-सफाई का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों से उनकी दिनचर्या और पढ़ाई के बारे में चर्चा की और भोजन सहित वहां मिलने वाली अन्य सुविधाओं की जानकारी ली।

कलेक्टर ने आश्रम अधीक्षिका को निर्धारित मेनू अनुसार छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण भोजन प्रदान करने, बच्चों को शासन द्वारा दी जाने वाली सारी सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं परिसर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही भवन में यथा स्थानों में सीपेज की समस्या को शीघ्रता से मरम्मत कराने एवं अधूरे निर्माण कार्यो को पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा, निगमायुक्त कोरबा प्रतिष्ठा ममगाईं उपस्थित थे।


Latest News

पर्यावरण संरक्षण का जनआंदोलन बना “रन फॉर ग्रीन” : हजारों कदम हरित कोरबा की ओर,”एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत मैराथन, वृक्षारोपण...

कोरबा,पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने तथा जिले को हरित, स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से जिला...

More Articles Like This