Thursday, February 12, 2026

एसईसीएल में सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर दिया गया अंशदान…..

Must Read

बिलासपुर, एसईसीएल मुख्यालय में आज 07 दिसंबर को सशस्त्र सेना झण्डा दिवस मनाया गया, इस अवसर पर सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा, निदेशक (कार्मिक) देबाशीष आचार्या, सीवीओ जयंत कुमार खमारी सहित विभिन्न विभागाध्यक्षों, अधिकारी-कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हुए शहीद सैनिकों के आश्रितों के कल्याण के लिए बनाए गए सशस्त्र सेना झण्डा दिवस कोष में अंशदान दिया।
वर्ष 1949 से हर वर्ष 7 दिसम्बर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के रूप में मनाया जाता है, देश की सुरक्षा में शहीद हुए सैनिकों के आश्रितों के कल्याण हेतु सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है, इस दिन झंडे की खरीद से होने वाली आय शहीद सैनिकों के आश्रितों के कल्याण में खर्च की जाती है, 07 दिसंबर, 1949 से शुरू हुआ यह सफर आज तक जारी है, इसी क्रम में आज दिनांक 07 दिसम्बर 2023 को एसईसीएल मुख्यालय में भी सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष के लिए दान एकत्रित की गई।


Latest News

महिला कल्याण समाज इंदिरा विहार (SECL) द्वारा रुद्राभिषेक, हवन–आरती एवं भंडारे का आयोजन……

बिलासपुर,महिला कल्याण समाज, SECL इंदिरा विहार के सदस्यों द्वारा धार्मिक एवं सामाजिक समरसता के उद्देश्य से रुद्राभिषेक, हवन एवं...

More Articles Like This