स्वीप अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम जारी,स्वसहायता समूह की महिलाओं ने ग्रामीण मतदाताओं को किया जागरूक…..

Must Read

कोरबा, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत के निर्देशन एवं स्वीप नोडल अधिकारी संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के युवा, बुजुर्ग, महिला, पुरूष सहित स्कूल-कॉलेजों के सभी छात्र- छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु नुक्कड़-नाटक, रैली, नारा-लेखन, निबंध, भाषण, मेहंदी प्रतियोगिता, पोस्टर निर्माण जैसे अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।

इसी कड़ी में आज ग्राम केसला और ढेलवाडीह के स्वसहायता समूह की महिलाओं ने अपने-अपने ग्राम में पैदल भ्रमण कर मतदाताओं को जागरूक किया। समूह की महिलाओं ने मतदान दिवस 07 मई को मतदान करने की अपील मतदाताओं से की। उन्होंने मतदान का महत्व बताते हुए लोकतंत्र के निर्माण में मतदाताओं को जागरूक होकर मतदान करने की अपील की।


Latest News

पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत…..

बालकोनगर,नवरात्रि के पावन अवसर पर बालकोनगर के सेक्टर-3 स्थित दुर्गा पंडाल में मां आदिशक्ति की प्रतिमा की स्थापना हर्षोल्लास...

More Articles Like This