समाजसेवी मनीष अग्रवाल खाटू धाम में हुए सम्मानित…..

Must Read

अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय संयोजक एवं छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मनीष अग्रवाल को उनके सेवा कार्यों हेतु अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा श्री अग्रसेवादूत राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर मनीष अग्रवाल अपनी धर्मपत्नी अमिता अग्रवाल के साथ उपस्थिति हुए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के सांसद पूर्व केबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन बृजमोहन अग्रवाल उपस्थित हुए।कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने की।इस अवसर पर पूरे भारत के 37 विभूतियों का सम्मान किया जिसमें मनीष अग्रवाल भी शामिल है।सभी अग्रवाल समाज की संस्थाओं एवं अन्य संगठनों ने मनीष अग्रवाल को शुभकामनाएं प्रदान की।कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजिका उमा बंसल एवं संयोजक कन्हैया गोयल, आलोक अग्रवाल की सराहनीय भूमिका रही।कार्यक्रम स्थल पर देश विदेश से आए 500 से अधिक लोगों की उपस्थिति रही।


Latest News

NTPC लारा में आयोजित U-20 फुटबॉल चैंपियनशिप में नारायणपुर ने दंतेवाड़ा को 4-1 से हराया……

लारा, NTPC लारा की मेज़बानी में हुई U-20 अंतर जिला स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप 2025-26 में एक रोमांचक और मुकाबला...

More Articles Like This