संतोषी को जरूरत के समय किसी से पैसे मांगने की नहीं पड़ती जरूरत,महतारी वंदन योजना की राशि से हो जाते हैं जरूरी काम…..

Must Read

कोरबा , विकासखण्ड पाली अंतर्गत ग्राम भण्डारखोल की संतोषी बाई को कुछ माह पहले तक अपनी छोटी-छोटी जरूरतों की पूर्ति के लिए कुछ लोगों से पैसे मांगने की आवश्यकता पड़ती थी। कई बार कुछ रूपए के लिए उन्हें लंबा इंतजार भी करना पड़ता था। अब जबकि महतारी वंदन योजना से हर महीने खाते में 01 हजार रूपए समय पर मिल जाते हैं तो संतोषी बाई को किसी के आगे रूपए के लिए हाथ फैलाने जैसी नौबत नहीं आती है। अपने घर के सामने धान को अलग करने में व्यस्त ग्राम भंडार खोल की संतोषी बाई ने बताया कि उम्र के साथ ही उन्हें कुछ भी काम करने में परेशानी है वह किसी तरह छोटे-मोटे घरेलू काम कर लेती है। उन्होंने बताया कि विगत माह महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि का आहरण किया है। इस राशि का उपयोग घर की आवश्यकताओं की पूर्ति में किया है। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लागू किए जाने के बाद हम जैसी वृद्ध महिलाओं के लिए यह वरदान साबित हो रही है। हर महीने खाते में 01 हजार की राशि प्राप्त हो जाती है, इससे छोटी-मोटी जरूरतें हम पूरी कर लेते हैं। उन्होंने महतारी वंदन योजना लागू किए जाने से ग्रामीण क्षेत्र की गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को बहुत लाभ पहुंचने की बात कही और इस योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सरकार के प्रति आभार भी प्रकट किया।


Latest News

बालकोनगर में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी उत्सव…

बालकोनगर, विजयादशमी के पावन अवसर पर बालकोनगर के रामलीला मैदान में बालको सार्वजनिक विजयादशमी समिति द्वारा भव्य उत्सव का...

More Articles Like This