श्रद्धा महिला मंडल द्वारा नवरात्रि उत्सव का आयोजन…….

Must Read

बिलासपुर, श्रद्धा महिला मंडल द्वारा 24 सितम्बर 2025 को रविंद्र भवन, वसंत विहार में एसईसीएल की महिला संविदा कर्मियों के साथ नवरात्रि उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा शशि दुहन एवं उपाध्यक्षाओं के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य इन कर्मठ महिलाओं के कार्यों को सम्मान देना था।

इस अवसर पर नेहरू शताब्दी कॉलोनी, वसंत विहार कॉलोनी एवं इंद्रा विहार कॉलोनी में कार्यरत लगभग 80 महिला संविदा कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ दुर्गा की आराधना से हुआ। इसके पश्चात अतिथि बहनों ने भक्ति भाव से माँ दुर्गा के भजनों की प्रस्तुति दी जिससे पूरा सभागार भक्तिमय हो गया।

इन बहनों ने गरबा एवं डांडिया की प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। साथ ही अनेक मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें सभी ने उत्साह से भाग लिया। इस दौरान ‘डांडिया क्वीन’ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें तीन विजेताओं का चयन किया गया।

सभी महिला संविदा कर्मियों को उनके अमूल्य योगदान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शशि दुहन के साथ इपि्सता दास , विनीता जैन एवं सुभश्री महापात्रा ने उपहार स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किए । अध्यक्षा शशि दुहान भाभी जी ने इन कर्मठ बहनों की समर्पण एवं परिश्रम की सराहना की और उनके कार्यों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। इस अवसर पर संविदा बहनों ने भी इस विशेष आयोजन के लिए श्रद्धा महिला मंडल का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में श्रद्धा महिला मंडल की कमेटी की सदस्याओं के साथ अन्य सदस्यगण भी उपस्थित रहीं एवं सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।


Latest News

प्रेस रिपोर्टर क्लब का भव्य पुष्प होली मिलन समारोह हुआ संपन्न……

बिलासपुर, संगठन विस्तार पर आपसी चर्चा परिचर्चा करने के उद्देश्य के तहत प्रेस रिपोर्टर क्लब रायपुर संगठन द्वारा पुष्प...

More Articles Like This