रथयात्रा आयोजन हेतु समिति को 03 लाख रूपये प्रदान किया महापौर ने……

Must Read

कोरबा, महापौर संजूदेवी राजपूत ने आज दादरखुर्द में आयोजित होने जा रहे रथयात्रा के भव्य आयोजन में निगम की सहभागिता स्वरूप 03 लाख रूपये दादरखुर्द ग्राम विकास समिति को प्रदान किया तथा आर.टी.जी.एस. की प्रति उन्हें सौपी। उन्होने रथयात्रा के इस महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन के लिये समिति को अपनी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। यहाॅं उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम केारबा क्षेत्रांतर्गत दादरखुर्द बस्ती में प्रतिवर्ष भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा का भव्य व सुंदर धार्मिक आयोजन किया जाता है, जिसमें कोरबा सहित दूरदराज के हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं, इस वर्ष भी 16 जुलाई को रथयात्रा का भव्य आयोजन दादरखुर्द में किया जा रहा है, इस आयोजन में नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा प्रतिवर्ष आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाता है, पूर्व के वर्षो में 02 लाख रूपये की सहयोग राशि प्रदान की जाती थी किन्तु महापौर संजूदेवी राजपूत की पहल पर निगम की मेयर इन काउंसिल व साधारण सभा द्वारा यह सहयोग राशि बढ़ाकर 03 लाख रूपये कर दी गई है। आज नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत स्थित अपने कक्ष में महापौर संजूदेवी राजपूत ने 03 लाख रूपये सहयोग राशि की आर.टी.जी.एस.की प्रति दादरखुर्द ग्राम विकास समिति को सौपी। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष कृष्णकुमार द्विवेदी, आरिफ खान, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, संतोष थवाईत, नरेशराम पटेल, सबितराम पटेल, रामनाथ पटेल, शत्रुहन पटेल, राजकुमार पटेल, सूरज पटेल, नागेश्वर चन्द्रा आदि के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।


Latest News

कलेक्टर ने ली समय-सीमा बैठक, विभागीय कार्यों की हुए विस्तृत समीक्षा,लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश….

कोरबा, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों और शासन...

More Articles Like This