मलगांव के भू-विस्थापितों की मुआवजा संबंधी समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश…..

Must Read

कोरबा, एसईसीएल दीपका परियोजना अन्तर्गत ग्राम मलगांव के कुछ भू-विस्थापितों द्वारा अधिग्रहित भूमि के विरूद्ध कम मुआवजा दिए जाने की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर अजीत वसंत ने एसईसीएल प्रबंधन सहित एसडीएम कटघोरा को जांच कर समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर कक्ष में बैठक लेते हुए श्री वसंत ने ग्रामीणों द्वारा दिए गये आवेदन पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने एसईसीएल प्रबंधन के अधिकारियों की उपस्थिति में नियमानुसार आवेदनों को पारदर्शी तरीके से वास्तविक अधिग्रहित भूमि का नाप-जोख कर मूल्यांकन करने और मुआवजा प्रकरण तैयार करने के निर्देश एसडीएम और एसईसीएल प्रबंधन को दिए। अपात्र व्यक्तियों को अधिक मुआवजा प्रदान करने पर वैधानिक एवं वसूली की कार्यवाही की जायेगी।

बैठक में खदान में कोयला उत्खनन कार्य को प्रभावित करने वाले अवांछित लोगों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही के भी निर्देश दिए गये। इस दौरान एसईसीएल दीपका एरिया के महाप्रबंधक अमित सक्सेना, अपर कलेक्टर दिनेश कुमार नाग, एडीशनल एसपी यूबीएस चौहान, एसडीएम कटघोरा सरोज महिलांगे उपस्थित थे।


Latest News

बालकोनगर में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी उत्सव…

बालकोनगर, विजयादशमी के पावन अवसर पर बालकोनगर के रामलीला मैदान में बालको सार्वजनिक विजयादशमी समिति द्वारा भव्य उत्सव का...

More Articles Like This