कोरबा, कोरबा जिले के अंतिम छोर तक भाजपा संगठन को मजबूत करने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कोरबा ने जुबैर खान को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया।जुबैर खान के नियुक्त से पसान मण्डल के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है जुबैर लंबे समय से भाजपा के सिपाही के रूप में संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा से कार्य कर रहे हैं संगठन चलाने का उन्हें अच्छा खासा अनुभव भी है जुबैर पूर्व में पसान मण्डल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा के रूप 2014/15 से कार्य कर रहे हैं जिसे देखते हुए हुए भाजपा ने उन्हें जिले के शीर्ष पर रखा है।जिला उपाध्यक्ष बनने के पश्चात जुबैर खान प्रदेश व जिला संगठन व सभी शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है उसे पूर्ण निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया।


















