बांगो बांध में जल आवक कम होने से जलस्तर में गिरावट……

Must Read

कोरबा,बांगो बांध में आज सुबह 9:00 बजे से शाम 7:00 बजे के बीच पानी की आवक कम होने के कारण जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई। कार्यपालन अभियंता एस के भारती ने बताया कि बांध के जल भराव को नियंत्रित करने के लिए जलद्वारों की कुल ओपनिंग को 3.00 मीटर से घटाकर 2.00 मीटर किया गया है।वर्तमान में अतिरिक्त पानी की निकासी 5 जलद्वारों एवं पावर हाउस के माध्यम से की जा रही है। बांध का वर्तमान जलस्तर 358.17 मीटर (91.12 प्रतिशत) है। बांध में पानी का इनफ्लो 18,822 क्यूसेक तथा आउटफ्लो 20,492 क्यूसेक दर्ज किया गया है।जल आवक एवं जलस्तर की स्थिति की सतत निगरानी करते हुए जलद्वारों के संचालन को आवश्यकता के अनुसार नियंत्रित किया जा रहा है।


Latest News

बालको ने चलाया जन स्वास्थ्य अभियान, टीबी मुक्त चुहिया पंचायत को मिला सम्मान….

बालकोनगर, वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) को टीबी (क्षय रोग) के प्रति जागरूकता...

More Articles Like This