फास्ट फूड – लघु उद्यमी (महिला)का प्रशिक्षण आयोजन…….

Must Read

कोरबा, भारतीय स्टेट बैंक व जिला पंचायत कोरबा के तत्वाधान में संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी, कोरबा द्वारा दिनांक 15.04.2026 से 35 महिलाओं को फास्ट फूड – लघु उद्यमी का प्रशिक्षण का निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण दिया जावेगा। इस प्रशिक्षण का लाभ ग्रामीण अंचल के बी.पी.एल. एवं जाॅब कार्ड धारी परिवार के युवक जो कि (उम्र 18 से 45 और न्युनतम 8 वीं कक्षा उत्तीर्ण ) को दिया जावेगा एवं प्रशिक्षण के दौरान आवास एवं भोजन की व्यवस्था एवं सभी सुविधाएं निःशुल्क होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 3 पासपोर्ट फोटो, आधार कार्ड, बीपीएल राशन कार्ड, मनरेगा जाॅब कार्ड और अंकसूची की छायाप्रति के साथ भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, तहसील कार्यालय हाउसिंग बोर्ड रोड, पंजीयक कार्यालय के बगल, कोरबा में संपर्क कर सकते है। इच्छुक आवेदक आवेदन फार्म अंतिम दिवस दिनांक 14.04.2026 तक कार्यालय में आकर अपना पंजीयन करा लेंवे।


Latest News

NKH कोरबा में मेदांता के जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. त्यागी रहेंगे उपलब्ध…

कोरबा, न्यू कोरबा हॉस्पिटल (NKH) एक बार फिर जिले के मरीजों के लिए बड़ी सौगात लेकर आया है। अब...

More Articles Like This