बिलासपुर, संगठन विस्तार पर आपसी चर्चा परिचर्चा करने के उद्देश्य के तहत प्रेस रिपोर्टर क्लब रायपुर संगठन द्वारा पुष्प होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन बिलासपुर संभाग स्तरीय होटल हरी चटनी उसलापुर मार्ग बिलासपुर मे किया गया । कार्यक्रम का अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष गौतम बाल बांद्रे के द्वारा संचालित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत पुष्पगुच्छ व पुष्प हार से किया गया, साथ ही कार्यक्रम मे उपस्थित अन्य प्रमुख पदाधिकारियों का भी पुष्पगुच्छ और पुष्प हार से स्वागत किया गया । यहां प्रेस क्लब रिपोर्टर संगठन का कोरबा जिला अध्यक्ष ए एल खरे व कोषाध्यक्ष और मिडिया प्रभारी धरम दास महंत प्रदेश संरक्षक कमल मित्तल तथा प्रदेश महिला प्रकोष्ठ सचिव रिचा खंडेलवाल व बिलासपुर जिला से अन्य पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ संगठन से जुड़े अनेकों पदाधिकारी और सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

बिलासपुर में प्रेस रिपोर्टर क्लब के तत्वावधान में होली पर्व के पावन अवसर पर क्लब के पदाधिकारी, पत्रकार साथी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने आपसी भाईचारे और उत्साह के साथ रंगों के इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ भावपूर्ण ढंग से पुष्प होली के रूप मे मनाया। भव्य पुष्प होली मिलन कार्यक्रम मे उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने एक दूसरे पर पुष्प वर्षा करते हार्दिक बधाई दिये ।और आपसी सौहार्द, एकता तथा भाईचारे का संदेश दिया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष ने अपने वक्तव्य में यहां उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि होली का पर्व समाज में प्रेम, सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है तथा लोगों को आपस में जोड़ने का कार्य करता है।इस अवसर पर संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में आने वाले समय में प्रेस रिपोर्टर क्लब के संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण रणनीति तैयार की गई। चर्चा के दौरान यह तय किया गया कि बिलासपुर संभाग के जिन क्षेत्रों में अभी संगठन की गतिविधियाँ कम हैं, वहाँ प्रेस रिपोर्टर क्लब को मजबूत करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।बैठक में विशेष रूप से शक्ति और सरगुजा क्षेत्र में प्रेस रिपोर्टर क्लब की गतिविधियों को सक्रिय करने और वहाँ कार्यक्रम आयोजित करने की रणनीति पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया,पदाधिकारियों ने कहा कि आने वाले समय में संगठन को और मजबूत बनाते हुए नए पत्रकार साथियों को जोड़ने तथा विभिन्न जिलों में संगठन का विस्तार करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने एकजुट होकर प्रेस रिपोर्टर क्लब को मजबूत बनाने तथा पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

















