प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण हुआ, एचटीपीएस में देखा व सुना गया…..

Must Read

कोरबा ,धार (मप्र.) में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा का सीधा प्रसारण हसदेव ताप विद्युत गृह (एचटीपीएस) कोरबा पश्चिम के विद्युत संयंत्र परिसर में किया गया।

विद्युतकर्मियों एवं श्रमिकों के साथ मुख्य अभियंता पीके श्रीवास्तव ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा व सुना। पॉवर कंपनी मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार यहां सेवा पखवाड़ा का आयोजन 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक किया जा रहा है। इस अवधि में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सेवा पखवाड़ा के पहले दिन अतिरिक्त मुख्य अभियंता एमके गुप्ता, पीके स्वैन, राजेश पांडेय, केएनबी राव एवं महिमा मिंज समेत अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Latest News

पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत…..

बालकोनगर,नवरात्रि के पावन अवसर पर बालकोनगर के सेक्टर-3 स्थित दुर्गा पंडाल में मां आदिशक्ति की प्रतिमा की स्थापना हर्षोल्लास...

More Articles Like This