प्रधानमंत्री जनमन योजना का लाभ दिलाने जिला प्रशासन मिशन मोड में कर रहा कार्य,पोड़ी उपरोड़ा के विशेष पिछड़ी जनजाति बसाहट ठीर्रीआमा समेलीभांटा में शिविर का हुआ आयोजन……..

Must Read

कोरबा, कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री जनमन योजना को विशेष पिछड़ी जनजातियों तक पहुंचाने तथा जिले के चिन्हांकित सभी विशेष पिछड़ी जनजाति समूहों के लोगों को योजना का लाभ दिलाने मिशन मोड पर कार्य किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा कार्य योजना के अनुरूप शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं। शिविर में केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित एवं पात्र हितग्राहियों को लाभन्वित किया जा रहा है।

इसी कड़ी में आज विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के सभी पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से जिले के विकासखण्ड पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम पंचायत ठीर्रीआमा, लालपुर एवं कोनकोना समेलीभांठा में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग हेतु किए जा रहे कार्यों के बारे में विभागवार जानकारी दी जा रही है। इसके अंतर्गत ऐसे समुदायों के बसाहटों में विभिन्न विभागों के समन्वय से पेयजल, आवास, सड़क, आंगनबाड़ी के माध्यम से पोषण, आजीविका संवंर्धन हेतु कौशल विकास जैसे महत्वपूर्ण गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जाएगा। इस दौरान शिविर में विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के वंचित लोगों को आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, जनधन खाता, केसीसी, जाति प्रमाण पत्र, वन अधिकार पत्र, जॉब कार्ड सहित अन्य योजनाओं से लाभान्वित भी किया जा रहा है। साथ ही उनका स्वास्थ्य परीक्षण के रूप में बीपी, शुगर, आंख, खून की जांच कर आवश्यक परामर्श एवं दवाइयां भी प्रदान की जा रही है।


Latest News

जिला कोरबा में ‘मेरा रेशम, मेरा अभिमान (MRMA) 2.0’ अभियान का शुभारंभ……

कोरबा,केन्द्रीय रेशम बोर्ड के ‘मेरा रेशम, मेरा अभिमान (MRMA) 2.0’ अभियान के अंतर्गत आज जिला स्तरीय District Stakeholder Consultation...

More Articles Like This