पुलिस अधीक्षक ने किया कुसमुंडा थाना का वार्षिक निरीक्षण…..

Must Read

कोरबा, पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा आज थाना कुसमुंडा का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, मालख़ाना, शस्त्रागार, सीसीटीएनएस प्रणाली सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।पुलिस अधीक्षक द्वारा लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर उनके शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान आवश्यक सुधार बिंदुओं पर भी स्पष्ट दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने लंबित शिकायतों के शीघ्र एवं समयबद्ध निराकरण हेतु निर्देश दिए तथा थाना प्रभारी को नियमित रूप से ग्राम भ्रमण कर आमजन से संवाद स्थापित करने के निर्देश भी प्रदान किए। इसके अतिरिक्त उन्होंने सुशासन तिहार के सफल आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।निरीक्षण के समय थाना प्रभारी रूपक शर्मा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।


Latest News

पर्यावरण संरक्षण का जनआंदोलन बना “रन फॉर ग्रीन” : हजारों कदम हरित कोरबा की ओर,”एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत मैराथन, वृक्षारोपण...

कोरबा,पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने तथा जिले को हरित, स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से जिला...

More Articles Like This