Monday, February 16, 2026

पाली तानाखार विधानसभा में VB G RAM G संगोष्ठी/कार्यशाला में निर्विरोध पार्षद नरेंद्र देवांगन ने जगाया जन-जागरण का शंखनाद……

Must Read

पाली-तानाखार विधानसभा अंतर्गत चैतमा ग्राम में आयोजित VB G RAM G (विकसित भारत – ग्राम जागरूकता अभियान) की संगोष्ठी/कार्यशाला सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में नगर निगम कोरबा के निर्विरोध पार्षद नरेंद्र देवांगन उपस्थित रहे तथा वरिष्ठ वक्ता के रूप में जिला महामंत्री भाजपा संजय शर्मा मंचासीन रहे।
अपने संबोधन में नरेंद्र देवांगन ने कहा कि यह अभियान केवल योजनाओं की जानकारी देने तक सीमित नहीं, बल्कि अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का संकल्प है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से “योजना दूत” बनकर घर-घर तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष उत्तम रंधावा, जिला चिकित्सक प्रकोष्ठ सह संयोजक लक्ष्मीनारायण जायसवाल, मंडल अध्यक्ष बृजेश यादव, पूर्व मंडल अध्यक्षगण कृष्णा यदु, रामफल यादव, सुकालू प्रजापति, मंडल महामंत्री कन्हैया यदु, रामनाथ कश्यप, मंडल मंत्रीगण राजकुमार कंवर, रंजिता अनंत , योगेश यदु , मंडल कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पैंकरा, मंडल उपाध्यक्ष कैलाश उइके , पूर्व महामंत्री जयप्रकाश प्रजापति, भाजयुमो नेता शैलेंद्र देवांगन, भाजयुमो जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख संजय मानिकपुरी, मंडल कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अंत में नरेंद्र देवांगन ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव के प्रत्येक पात्र हितग्राही तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा विकसित भारत 2047 के महाअभियान को जन-आंदोलन का रूप दें।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।


Latest News

महाशिवरात्रि पर शिवमय हुआ कोरबा, शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,महाशिवरात्रि पर कनकेश्वर से कपिलेश्वर तक उमड़ा जनसैलाब, भक्ति का अद्भुत संगम……

कोरबा, जिले में महाशिवरात्रि का पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कनकी स्थित कनकेश्वर धाम...

More Articles Like This