Thursday, February 12, 2026

निर्विरोध निर्वाचित हुए पार्षद नरेंद्र देवांगन का वार्ड वासियों ने किया अभिन्दन, श्री देवांगन ने जताया आभार…..

Must Read

कोरबा, वार्ड क्रमांक 18 से निर्विरोध निर्वाचित हुए पार्षद नरेंद्र देवांगन का वार्ड वासियों ने अभिनंदन किया। इस अवसर पर श्री देवांगन ने वार्ड के नागरिकों का आभार जताया।इस अवसर पर श्री देवांगन ने कहा कि आज वार्ड क्रमांक 18 की चर्चा पूरे प्रदेश में है, आप सभी ने जिस तरह मान सम्मान के साथ भरोसा जताया है, उस विकास कार्यों के लिए और ताकत मिली है। निश्चित तौर पर आने वाले 5 वर्षों में वार्ड के विकास के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। जितनी भी कार्य शेष हैं, उन्हें प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर रामकुमार राठौर, कपूर चंद पटेल, गिरजा साहू, प्रभा साहू, पार्वती साहू, पूजा साहू, जयप्रकाश साहू, दिलीप राठौड़, संतोषी राठौर मनीष साहू चंदन श्रीवास, यमन साहू समेत वार्ड वासी अधिक संख्या में उपस्थित रहे।


Latest News

कोरबा प्रथम आगमन पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा का भव्य स्वागत एवं जनसंवाद…..

कोरबा, छत्तीसगढ़ शासन के राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अमरजीत सिंह छाबड़ा के प्रथम कोरबा...

More Articles Like This