नदियों व जलस्रोतों की रक्षा और संरक्षण का प्रयास हर व्यक्ति को करना जरूरी: पार्षद नरेंद्र देवांगन …

Must Read

कोरबा, शिवशक्ति सेवा परिवार द्वारा हसदेव नदी में चुनरी विसर्जन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वॉर्ड क्रमांक 16 के पार्षद नरेंद्र देवांगन शामिल हुए।हर वर्ष शिवनगर रुमगड़ा के शिवशक्ति सेवा परिवार द्वारा हसदेव नदी की पूजन अर्चना कर नदी में चुनरी चढ़ाई जाती है। इस अवसर पर शामिल हुए पार्षद नरेंद्र देवांगन ने कहा की समिति की यह विशेष पहल है। इस तरह के आयोजन से हम प्रकृति से सीधे तौर पर जुड़ते हैं।

कोरबा की जीवनदायनी हसदेव नदी से खेतों, उद्योग और असंख्य लोगों की प्यास बुझती है।अपनी नदियों व अन्य जलस्तोत्र की रक्षा और संरक्षण का प्रयास हर किसी को करना चाहिए।
कार्यक्रम में भरतलाल सिंह, मुकेश सागर, विजय धीवर, प्रकाश देवांगन, कमल साहू, संदीप साहू, संजू राठौर, शेर बहादुर , विजय साहू, चिंताराम साहू समेत अधिक संख्या में आम जनमानस उपस्थित रहे।


Latest News

सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर में वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर का हुआ आयोजन,बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का...

कोरबा, जिले के नागरिकों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा लोगों में स्वास्थ्य के प्रति...

More Articles Like This