दादी प्रकाशमणि की 19वीं पुण्य स्मृति दिवस पर रक्तदानशिविर का आयोजन……

Must Read

कोरबा, विश्व सद्भावना भवन, टी.पी. नगर, कोरबा में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा दादी प्रकाशमणि की 19वीं पुण्य स्मृति दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा एवं रक्तदान महाअभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. एस. एन. केसरी, सीएमएचओ कोरबा, राम सिंह अग्रवाल चेयरमैन रेडक्रॉस सोसायटी , वाइस चेयरमैन राजेन्द्र तिवारी, डॉ. के.सी. देवनाथ, बी. के. रुकमणी एवं बी. के. बिंदु सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं भाई-बहन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों के स्वागत, तिलक एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। तत्पश्चात दादी प्रकाशमणि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर बी. के. लीना दीदी ने दादी प्रकाशमणि के जीवन एवं उनकी सेवाओं का परिचय देते हुए कहा कि दादी जी ने अपने प्रेम, करुणा, सरलता और आध्यात्मिक शक्ति के माध्यम से लाखों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया। उनके जीवन से हमें सेवा, त्याग और मानवता की प्रेरणा मिलती है।

डॉ. एस.एन. केसरी जी, सीएमएचओ कोरबा ने दादी जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए रक्तदान को मानव सेवा का श्रेष्ठ माध्यम बताया तथा सभी से रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में आगे आने का आह्वान किया।
राम सिंह अग्रवाल,चेयरमैन रेडक्रॉस सोसायटी कोरबा ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा आयोजित रक्तदान महाअभियान की सराहना करते हुए सभी रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।बी. के. रुकमणी ने कहा कि दादी प्रकाशमणि जी का जीवन सादगी, सहनशीलता, प्रेम और विश्व कल्याण की भावना का अनुपम उदाहरण था। उन्होंने सभी को दादी जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।
राजेन्द्र तिवारी एवं डॉ. के.सी. देवनाथ ने भी दादी प्रकाशमणि जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन-मूल्यों को आत्मसात करने तथा समाज सेवा में योगदान देने का संदेश दिया

इसके पश्चात दादी की पुण्य स्मृति में सभी ने तीन मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान पूरा वातावरण भावपूर्ण एवं आध्यात्मिक हो गया।
कार्यक्रम में बी. के. मधुबाला दीदी द्वारा सभी को राजयोग ध्यान का अभ्यास कराया गया। उन्होंने राजयोग के माध्यम से मन को शांत, स्थिर एवं सकारात्मक बनाने तथा आत्मिक शक्ति का अनुभव करने का संदेश दिया
कार्यक्रम के अंत में डॉ. के.सी. देवनाथ द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।रक्तदान महाअभियान के दौरान राजू जूस सेंटर के संचालक राजकुमार द्वारा सभी रक्तदाताओं के लिए जूस की विशेष व्यवस्था की गई,इसके पश्चात रक्तदान महाअभियान का शुभारंभ हुआ, जिसमें उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर भाग लिया और मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया। रक्तदाताओं ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी एवं सेवा भावना का परिचय दिया।
कार्यकर्म में रेडक्रॉस सोसायटी एवं स्वर्गीय बिसाहू दास महंत मेमोरियल मेडिकल कॉलेज से संबद्ध इंदिरा गांधी अस्पताल, कोरबा की ओर से रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र (सर्टिफिकेट) प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके सेवा भाव की सराहना की गई।


Latest News

डीएमएफ से कौशल विकास को नई दिशा, युवाओं के हाथों में हुनर और रोजगार के अवसर…..

कोरबा, जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) कोरबा द्वारा जिले के युवाओं को रोजगारपरक कौशल से जोड़ने के लिए अभिनव...

More Articles Like This