डी.ए.वी. जेंजरा में नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर-III का भव्य शुभारंभ…..

Must Read

कोरबा, डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, जेंजरा में डी.ए.वी. कॉलेज मैनेजिंग कमेटी, नई दिल्ली के तत्वावधान में दो दिवसीय नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर-III (सत्र 2025-26) का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन छत्तीसगढ़ जोन के राज्य स्तरीय खेल प्रभारी एवं प्रादेशिक अधिकारी (डी.ए.वी. हुडको), प्रशांत कुमार के कुशल मार्गदर्शन एवं क्लस्टर प्रभारी डॉ. राज रेखा शुक्ला के दिशा निर्देश में संपन्न हो रहा है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 15 विद्यालयों के लगभग 400 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। सभी प्रतिभागी 31 विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा, ऊर्जा और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।प्रतियोगिता के अंतर्गत 23 जुलाई 2026 को ट्रैक एंड फील्ड तथा 24 जुलाई 2026 को ग्रुप इवेंट्स आयोजित किए जाएंगे। इस खेल महोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को विकसित करना है।


Latest News

एनकेएच में 11 से 14 अगस्त तक नि:शुल्क डेंटल ओपीडी कैंप….

कोरबा, एनकेएच हॉस्पिटल द्वारा शहरवासियों के बेहतर दंत स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 11 से 14 अगस्त 2026...

More Articles Like This