जनचौपाल में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, दिए निराकरण के निर्देश,जनचौपाल में आए 106 आवेदन…..

Must Read

कोरबा, जिला कार्यालय में आज आयोजित जनचौपाल में जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने कलेक्टर सौरभ कुमार से मुलाकात की और अपनी मांगे व समस्याएं रखी।

कलेक्ट्रेट में आयोजित जनचौपाल में 106 लोगों ने अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर आवेदन दिए। उपरोक्त आवेदनों पर कलेक्टर सौरभ कुमार ने निराकरण और आवश्यक कार्यवाही हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए।
इसी प्रकार लोगों ने मुआवजा प्रकरण के निराकरण, मजदूरी भुगतान, नामांतरण, सीमांकन, सहायक उपकरण सहित अन्य आवेदन दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर प्रदीप साहू, दिनेश कुमार नाग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


Latest News

55 बंदियों ने जेल में साक्षर बनने हेतु दी उल्लास महापरीक्षा,पूरे जिले में 17305 लोगो ने दी महापरीक्षा……

कोरबा, ‘उल्लास – नवभारत साक्षरता कार्यक्रम’ के अंतर्गत आयोजित बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान आकलन में कोरबा जिला जेल...

More Articles Like This